रेस्टोरेंट में घुसकर तोड़फोड़

कुल्लू। मणिकर्ण और निरमंड में चोरी के दो मामले सामने आए हैं। पुलिस ने मामले दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पहले मामले में मणिकर्ण निवासी नरेंद्र शर्मा ने पुलिस में दर्ज करवाई शिकायत में कहा है कि बुद्धि सिंह, चंद्रमणि तथा एक महिला ने उनके रेस्टोरेंट में घुसकर तोड़फोड़ की है। इसके बाद वे लकड़ी की कुर्सी, काउंटर और लकड़ी के अन्य सामान को जीप में भरकर ले गए। वहीं, निरमंड के सारकोठी निवासी पुष्पेेंद्र कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि वह और उसके दोस्त 31 दिसंबर को सेलिब्रेट करने बागा सराहण गए थे। उसी दौरान चंद्र मोहन, मोहिंद्र सिंह, चंद्र प्रकाश और रमन कांत उनके टेंट में आ घुसे और उनके साथ मारपीट की। इसके अलावा लैपटॉप, बीस कुर्सियों सहित कुछ अन्य सामान भी ले उड़े। डीएसपी संजय शर्मा ने बताया कि पुलिस ने दोनों मामलों की जांच गंभीरता से तेज कर दी है। उन्होंने बताया कि दोनों मामलों की जांच हेड कांस्टेबल रमेश चंद और एएसआई तेज सिंह कर रहे हैं।

Related posts