
ऊना। नंगल-तलवाड़ा रेल लाइन के लिए भूमि अधिग्रहण को लेकर रेलवे विभाग ने 13 करोड़ 50 लाख रुपये की अंतिम किस्त जारी कर दी है। इस राशि से डंगोह कलां गांव के उन लोगों को 24 फरवरी से 28 फरवरी तक गांव के पटवार खाने में मुआवजा राशि दी जा रही है, जिनकी जमीन का रेल लाइन के लिए अधिग्रहण किया गया है। यह जानकारी भू-अधिग्रहण अधिकारी एवं सहायक आयुक्त एसके पराशर पर ने दी। उन्होंने कहा कि संबंधित लोग अब गांव में ही मुआवजा राशि ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि इससे पहले गाेंदपुर बनेहड़ा एवं मवा कोहलां के लोगों को मुआवजा राशि की अदायगी कर दी गई है।
