
बड़सर (हमीरपुर)। क्षेत्र की एक पंचायत में नाबालिग के साथ दुराचार के मामले में गिरफ्तार आरोपी को पुलिस ने अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपी को पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ के पश्चात तथ्य एकत्रित करेगी।
बड़सर पुलिस थाना के तहत नाबालिग युवती ने एक युवक के खिलाफ बलात्कार करने की शिकायत दर्ज करवाई थी। आरोपी युवक ने बहला फुसलाकर लड़की से संबंध बना लिए थे। इस दौरान लड़की गर्भवती हो गई। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर आरोपी युवक यज्ञ दत्त को गिरफ्तार कर लिया था। युवक अपने मामा के घर रहता था। युवक ने लड़की को गर्भपात के लिए बड़सर बुला लिया। नाबालिग युवती कुछ दिन पहले घर से लापता हो गई थी। उधर इस संदर्भ में एसपी हमीरपुर बीएम शर्मा ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से पांच दिन के लिए पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।
