रूसा के विरोध में आंदोलन छेड़ेगी एबीवीपी

ऊना। रूसा के तहत सेमेस्टर सिस्टम लागू करने को लेकर ऊना महाविद्यालय के एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने कड़ा एतराज जताया है। एबीवीपी के पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जसविंद्र सिंह की अध्यक्षता में ऊना इकाई की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जसविंद्र सिंह ने बताया कि रूसा के तहत कालेजों में विद्यार्थियों पर थोपे जा रहे अनावश्यक नियम सरासर अन्याय हैं। रूसा के तहत बनाए गए नियमों से ज्यादातर विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण करने के लिए वंचित हो रहे हैं। ऊना कालेज में प्रति वर्ष बीए, बीएससी, बीकॉम में प्रति विषयों पर हजारों छात्र दाखिला लेते हैं। लेकिन, नए नियमों के फेर के चलते सैकड़ों छात्रों के भविष्य पर तलवार लटक गई है। एबीवीपी विद्यार्थियों के सहयोग में रूसा नियम के खिलाफ आंदोलन छेड़ेगी। बैठक में इकाई सचिव विकास बंटी, सन्नी, रमन, करण, आदित्य, अमित, रंजन, भानू, शमा, पारुल, शबनम, स्वाति, पूनम, रजत, अभिषेक सहित भारी संख्या में अन्य छात्र मौजूद रहे।

Related posts