रूट चार्ट से चकाचक होगा मंडी शहर

मंडी। स्वच्छ मंडी स्वस्थ मंडी की मुहिम को लेकर शहर में सफाई व्यवस्था चकाचक करने के लिए नगर परिषद पूरे शहर का रूट चार्ट बनाएगी। रूट चार्ट में सफाई व्यवस्था से संबंधित सारी जानकारी मौजूद रहेगी। इसमें नगर परिषद की गाड़ी और आटो कब, कहां तथा किस मुहल्ले में होगा, किस वार्ड में कौन-कौन सफाई कर्मचारी होंगे पूरी जानकारी होगी।
तहसीलदार सदर एवं नप कार्यकारी अधिकारी अजय पराशर ने लोगाें से आग्रह किया कि वे अपने घर और दुकान से कूड़ा कर्कट यहां वहां न फेंके। बताया कि रूट चार्ट शहर के सार्वजनिक स्थानों पर लगाया जाएगा तथा इसकी आम जनता को पूरी जानकारी रहेगी। कहा कि नगर परिषद ने घर-घर से कूड़ा उठाने की मुहिम शुरू की है। इसमें जनता का सहयोग जरूरी है। कहा कि कूड़ा-कचरा प्रबंधन नियम-2000 में यह प्रावधान है कि कूड़े का न्यूनतम हैंडलिंग हो। घर से कूड़ा उठाकर सीधे नगर परिषद की गाड़ी में डालकर डंपिंग साइट में भेजा जाएगा। बताया कि विदेशों में यही तकनीक अपनाई जाती है। नगर परिषद मंडी इससे एक कदम आगे बढ़कर कार्य करने वाली है। कहा कि गलियों में अवैध पार्किंग को भी पूरी तरह से समाप्त किया जाएगा।

सिमरनजीत मंगवाई समिति की अध्यक्ष
नगर परिषद के वार्ड-12 मंगवाई की वार्ड समिति का गठन शनिवार को किया गया। इसमें पार्षद सिमरनजीत कौर अध्यक्ष नियुक्त की गईं। कंवलदीप कौर, मनोनीत पार्षद सुख निधान सिंह, योगराज, विशाल ठाकुर, दीनानाथ गुप्ता, सरदार सिंह बेदी, करतार सिंह, कुलदीप सिंह, रवि दुग्गल, अत्तर सिंह, राजीव शर्मा, संतारा सिंह, राजेंद्र सिंह, हरमित सिंह, सुदेश शर्मा, गौरी, सरला देवी, विनु सैणी, नीलम गुप्ता, अमृत कौर गिल, सोनिया, विनोद कुमार, महेंद्र, ज्ञान शर्मा प्रधान विश्वकर्मा सभा और पृथ्वीराज धीमान को सदस्य बनाया गया।

Related posts