
मनाली। स्टार फॉक्स स्टूडियो के बैनर तले बन रही फिल्म बैंग-बैंग की शूटिंग बुधवार को नहीं हो सकी। सेट तैयार न होने के कारण शूटिंग को टालना पड़ा। शूटिंग न होने की स्थिति में रितिक और कैटरीना होटल के कमरों में आराम किया। फिल्म की यूनिट ने पहले आराम किया और शाम के समय मनाली में जमकर शॉपिंग की। कुछ देर के लिए दोनों अपने-अपने कमरों से बाहर भी निकले और आंगन में टहलते देखे गए। इधर, फिल्म के डायरेक्टर सिद्धार्थ मनाली के बिहाल गांव में सेट तैयार करवाते रहे। वीरवार को शूटिंग होने की उम्मीद है। शाम के समय फिल्म के डायरेक्टर के परिवार तथा फिल्म यूनिट के सभी सदस्य मनाली में शॉपिंग करते रहे। मनाली में 24 फरवरी तक बैंग-बैंग की शूटिंग चलेगी। 25 को पूरी यूनिट मुंबई के लौट जाएगी।
