
नई दिल्ली: कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी जब भी पार्टी के नेताओं की क्लास लेते हैं तो वह इस बात का खास ध्यान रखते हैं कि कोई भी बात बाहर लीक न हो। लेकिन हाल ही में मिली जानकारी के अनुसार राहुल की क्लास का वीडियो लीक हो गया है।
सूत्रों की माने तो इस वीडियो में राहुल कांग्रेस कार्यकर्ताओं और अधिकारियों को संबोधित करते दिख रहे हैं। सूत्रों का तो यहां तक कहना है कि राहुल के मुंह से ऐसी बात निकली जिनसे महाराष्ट्र में कांग्रेस के नेता नाराज हो सकते हैं।
राहुल ने कल हुई इस बैठक में पार्टी के भीतर समन्वय को मजबूत करने के अपने राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत यहां बालेवाडी स्टेडियम में पार्टी कार्यकर्ताओं को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि 2004 और 2009 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने कुछ इसी तरह का माहौल बनाया था लेकिन कांग्रेस सबसे बडी पार्टी के रूप में उभरी और उसने समान विचारधारा वाली पाॢटयों के साथ मिलकर सरकार बनाई।
उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं ने आम आदमी तक पहुंचकर उन्हें गरीबों के कल्याण के लिए संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के फायदों से अवगत कराने को कहा।
