रास्ता रोककर धुना व्यक्ति, मामला दर्ज

हमीरपुर। पुलिस थाना सुजानपुर के अंतर्गत कंगरी गांव के एक युवक को एक महिला और व्यक्ति बने रास्ता रोककर धुन डाला है। पुलिस ने मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सुरेंद्र कुमार पुत्र दूनी चंद निवासी कंगरी ने शिकायत दर्ज करवाई है कि 16 अगस्त को करीब 2 बजे वह बस से उतर कर अपने घर कंगरी जा रहा था। इस दौरान उसकी भरजाई सीमा देवी एवं संजीव कुमार ने उसका रास्ता रोका और उससे गाली गलौच शुरू कर दी। देखते ही देखने दोनों ने उसकी पिटाई कर दी। पुलिस ने पीड़ित व्यक्ति की शिकायत के आधार पर मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक बीएम शर्मा ने मामले की पुष्टि की।

Related posts