रास्ता रोककर धुना व्यक्ति, मामला दर्ज

हमीरपुर। सदर थाना के अंतर्गत दो लोगों ने रास्ता रोककर एक व्यक्ति की धुनाई की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार राजकुमार पुत्र रोशन लाल निवासी बरल, हमीरपुर ने शिकायत दर्ज करवाई है कि आईपीएच कर्मचारियों के साथ पानी की पाइप को ठीक करवाने जा रहा था तो प्रकाश चंद और विधि चंद ने उसका रास्ता रोका और उसके साथ मारपीट की। इससे उसके शरीर पर चोटें आई हैं। पुलिस ने व्यक्ति की शिकायत के आधार पर मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक जगत राम ने मामले की पुष्टि की है।

Related posts