रावी में बेखौफ हो रहा अवैध खनन

चंबा। जिला चंबा में खनन माफिया अपना काम बेखौफ कर रहा है। खासकर रावी नदी में तेज बहाव के बावजूद अवैध खनन करने वाले जान को जोखिम में डाल कर रेत-बजरी और पत्थर उठा रहे हैं। सोमवार को साढ़े चार बजे राजपुरा और उदयपुर में ट्रैक्टर रावी के बीचोंबीच खड़े होकर रेत-बजरी उठा रहे थे।
पनविद्युत परियोजनाओं की कभी भी पानी छोड़े जाने की चेतावनी का भी इन पर कोई असर नहीं है। उधर, जिला प्रशासन का खौफ इन खनन करने वालों पर जरा भी नहीं दिख रहा। हालांकि कुछ समय पहले अवैध खनन करने वालों पर कार्रवाई हुई है, मगर नियमित तौर पर इन पर शिकंजा न कसे जाने के कारण यह कार्य बदस्तुर जारी है। बताया जा रहा है कि इन दिनों अच्छा मुनाफा और वैध खनन बंद होने के कारण अवैध खनन में तेजी आ जाती है। इस संबंध में एडीएम चंबा संदीप कुमार का कहना है कि जिला प्रशासन की ओर से सभी एसडीएम और खनन अधिकारियों को अवैध खनन करने वालों से सख्ती से निपटने को कहा गया है।
फोटो सहित…

Related posts