रावण जले, राम की जय-जय

ऊना। रामलीला मैदान में रविवार को दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया गया। श्रीराम लीला कमेटी की ओर से करवाए गए दशहरा मेला में प्रदेश का नंबर वन अखबार ‘अमर उजाला’ मीडिया प्रायोजक रहा। शाम के सात बजते ही रावण, कुंभकरण एवं मेघनाद के पुतलों को आग के हवाले कर दिया। आग लगते ही पुतलों से आतिशबाजी और पटाखे भी फूटे। मेले में हजारों की तादात में लोग मौजूद रहे। राष्ट्रीय संत बाबा बाल महाराज ने सभी जिला वासियों को दशहरा पर्व की बधाई दी।
इससे पहले रामलीला कमेटी एवं ‘अमर उजाला’ की ओर से करवाई गई सांस्कृतिक संध्या में विभिन्न स्कूलों से आए छात्रों ने धार्मिक प्रस्तुतियां देकर सबका मन मोह लिया। कार्यक्रम की शुरूआत आर्य पब्लिक स्कूल बंगाणा के छात्रों ने गणेश वंदना से की। इसके अतिरिक्त कार्यक्रम में एमएम लाल पब्लिक स्कूल जलग्रां, लॉर्ड कृष्णा कोटला कलां, विश्व भारती सलोह, चिल्ड्रन वैली स्कूल ऊना के छात्रों ने प्रस्तुतियां दीं। प्रायोजक लवली ऑरनामेंट्स विशन दास, राम कुमार ज्वैलर्स, कंवर अस्पताल, शिवालिक अस्पताल झलेड़ा, राजेंद्रा अस्पताल अजनोली, पीटीयू ऊना, शिवा ऑर्थो केयर ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग दिया। इस मौके पर रामलीला कमेटी के अविनाश कपिल, सोमनाथ सर्राफ, पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष राम नाथ शर्मा, भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष सुमित शर्मा, कांग्रेस नेता विवेक विक्कू, कांगड़ा बैक के निदेशक राजीव गौतम, डा. सुभाष, राजीव भनोट, बलविंद्र गोल्डी, राज कुमार पठानिया, अजय शर्मा, लवली, अमित सेखड़ी, कुलदीप धीमान, जोगेंद्र आर्य, राकेश कपिला, संजीव ओहरी, विपिन कुमार इस दौरान मौजूद रहे।

हनुमान में सच्चे भक्त के गुण: सोम्या
ऊना। श्रीराम लीला कमेटी ऊना की ओर से करवाई जा रही श्री रामलीला तथा कथा का रविवार को समापन हुआ। इस मौके पर सरदार सुरजीत सिंह, डा. अशोक दरोच, सोहन लाल शर्मा सहित अनेक लोगों को सम्मानित भी किया गया। कथा वाचक साध्वी सोम्या भारती ने श्री राम कथामृत को आगे बढ़ाते हुए कहा कि इंसान का जीवन नदी की तरह है। इसी प्रकार की ही बाधाओं को पार भक्त हनुमान जी माता सीता की खोज में लंका जाते समय किया। सोम्या भारती ने बताया कि हनुमान जी मैनाक पर्वत, सुरसा इत्यादि बाधाओं को पार करके लंका में प्रवेश करते हैं। हनुमान जी के व्यक्तित्व में हमें एक सच्चे भक्त के दर्शन होते हैं। इस अवसर श्री राम लीला कमेटी के अध्यक्ष अविनाश कपिला, चैयरमैन सोमनाथ सर्राफ, नवदीप कश्यप, शिव आंगरा, नरेंद्र भनोट, सुरेंद्र कपिला, प्रदीप चड्डा, बलविंद्र गोल्डी, राज कुमार पठानिया, एमएल शर्मा, ओंकार कपिला, चमन लाल चौधरी, प्रवीण शर्मा, धर्मपाल, राजन पुरी, रामपाल बेदी, आचार्य अश्वनी, महेश, गोपाल कृष्ण, रामकिशन, दीपक चौधरी, अंकु असौत्रा, हिमोत्कर्ष के राज्य अध्यक्ष कंवर हरि सिंह, समाज सेवी रविंद्र अरोड़ा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related posts