रामदेव के ब्यान पर हो कड़ी कार्रवाई

ऊना। भारत रतन बाबा साहिब डॉ. भीम राब अंबेडकर दलित समाज सुरक्षा एवं उत्थान सोसायटी ऊना ने बाबा राम देेेेेेव की महिलाओं के प्रति की गई बयानबाजी की निंदा की है। सुरक्षा संगठन ने आईपीसी-1860 की धाराओं में डिफेंड स्टेटमेंट पर शीघ्र कमीशन ऑफ इंडिया एंड एससी एवं एसटी कमीशन से मांग की है कि बाबा राम देव की सारी संपत्ति देश के हित में जब्त की जाए। सोसाइटी ने कहा कि ऐसे बाबा के नाम का प्रयोग करने वाले आदमी पर देशद्रोही का मुकदमा चलाया जाए। जो व्यक्ति देश की औरतों की इज्जत नहीं कर सकता। वह पार्टी विशेष का सहयोगी कैसे हो सकता है।
संगठन ने भाजपा से मांग की है कि ऐसे बाबा को जो दलित विरोधी है का सहयोग न करे। सोसाइटी ने कहा कि हम नहीं चाहते हैं कि देश का माहौल बिगडे़। दलित समाज सुरक्षा एवं उत्थान सोसाइटी ने उच्च न्यायालय एवं सर्वोच्च न्यायालय से सूमोटो एक्शन के तहत राम देव के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। इस अवसर पर संस्था के जिला अध्यक्ष एडवोकेट रमेश सारथी, संयोजक बलवंत सिंह, एडवोकेट नरेश सैंसोवाल, मदन लाल बसरा, दीवान चंद, एडवोकेट शशि बाला, सचिव रविंद्र कुमार, लीगल एडिशन दिनेश कुमार, पुष्पा देवी, संतोष कुमारी, दर्शना, डिंपल, गुरदेव और गुरवचन देव आदि मौजूद रहे।

Related posts