राबर्ट मुगोबे गुरूवार को लेंगे राष्ट्रपति पद की शपथ

राबर्ट मुगोबे गुरूवार को लेंगे राष्ट्रपति पद की शपथ

हरारे: अफ्रीकी देश जिम्बाब्वे के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति राबर्ट मुगाबे गुरूवार को शपथग्रहण करेंगे। राष्ट्रपति पद के लिए हुए चुनाव में मुगाबे के प्रतिद्वंद्वी और जिम्बाब्वे के प्रधानमंत्री मोरगन जिम्बाब्वे के प्रधानमंत्री मोरगन त्सवानगिराई की ओर से उनकी जीत के खिलाफ दायर याचिका वापस ले लिए जाने के बाद अंतत: शपथग्रहण का मार्ग प्रशस्त हो गया।

गत 31 जुलाई को संपन्न राष्ट्रपति चुनाव में मुगाबे को 61 प्रतिशत मत मिले थे जबकि त्सवानगिराइ को महज 34 मत हासिल हुए थे। उल्लेखनीय है कि इससे पहले मुगाबे छह बार देश के राष्ट्रपति रह चुके हैं।

Related posts