
बद्दी (सोलन)। बद्दी के हाउसिंग बोर्ड स्थित गोल्डन वैली स्कूल के वार्षिक समारोह में मेधावी बच्चों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर स्कूली बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर वाहवाही लूटी। संदीप एवं साक्षी स्कूल के बेस्ट स्टूडेंट चुने गए।
कार्यक्रम की शुरूआत गणेश वंदना से हुई। साक्षी एवं साथियों ने सरस्वती वंदना की। उसके बाद नर्सरी कक्षा क ी अलका एवं अंश ने इतनी सी हंसी, यूकेजी के रूपम, अर्पणा एवं साथियों ने ‘मौजा ही मौजा’ गीत पर नृत्य किया। पलक राणा एवं साथियों ने ‘राधा तेरी चुनरी’ पर नृत्य करके वाहवाही लूटी। नसीबा एवं मरियम ने हरियाणवी नृत्य किया। एलकेजी के अनन्य एवं मिताली ने इंग्लिश सांग पर नृत्य किया। जबकि अंशिका एवं साथियों ने ‘चक धूम धूम’ पर डांस किया।
यासिन, जसबीर, रिया एवं साथियों ने पहाड़ी नाटी पेश की। महंगाई पर बच्चों ने नाटिका को पेश किया। सपना, निखिल एवं साथियों ने ‘दिल तो पागल है’ फिल्मी गीत पर नृत्य किया। हर्ष, सुरभि एवं साथियों ने डिस्कों डांस किया। जबकि नूतन, अमनदीप, विक्की एवं साथियों ने प्रेम की नईया पर नृत्य किया। अंत में रविंद्र, संदीप एवं हरिश ने भंगड़ा पेश पर पंजाबी की खुशबू से रूबरू कराया।
समारोह के मुख्यातिथि कांग्रेस के पीसीसी सदस्य चौधरी मदन लाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की। उन्होंने स्कूल में अव्वल रहे बच्चों को सम्मानित किया। उन्होंने अपनी ऐच्छिक निधि से स्कूल प्रबंधन को 51 सौ रुपये दिए। जबकि प्रवीण कुमार ने 31 सौ, बीडीसी सदस्य भाग सिंह, नरेंद्र दीपा, राम कुमार ने 21-21 सौ रुपये दिए।
स्कूल की प्रधानाचार्य ज्योति गर्ग ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। मंच के दमदार संचालक रश्मी प्रिया ने किया। इस मौके पर स्कूल के एमडी भजन सिंह, पार्षद संजीव कुमार, बीडीसी सदस्य भाग सिंह, देवी राम, राम गोपाल समेत स्कूल स्टाफ एवं अभिभावक उपस्थित हुए।
