राणा ने पटलांदर में सुनी जनसमस्याएं

सुजानपुर (हमीरपुर)। विधायक आपके द्वार कार्यक्रम के तहत सुजानपुर विस क्षेत्र के विधायक राजेंद्र राणा ने ग्राम पंचायत पटलांदर में जनसमस्याएं सुनीं। विधायक ने पंचायत के थड़ा (चकरियाणा), जगड़याल में नवनिर्मित महिला मंडल भवनों का उद्घाटन किया। पंचायत के लोगों ने विधायक का स्वागत किया। तत्पश्चात उन्होंने पटलांदर विश्रामगृह में लोगों की समस्याएं सुनीं। कार्यक्रम के दौरान प्राप्त अधिकांश शिकायतें सड़क, बिजली, पानी से संबंधित थीं। विधायक ने जंज घर और पशु औषधालय जगड़याल के समीप एक सार्वजनिक नल लगाने के निर्देश विभाग को दिए। लोक निर्माण विभाग को धैल नागलंबर और रंगड़ सन्नू -दराटी सड़कों की औपचारिकताओं को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए जिससे निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा किया जा सके। कार्यक्रम के दौरान मिले अधिकांश प्रार्थना पत्रों का मौके पर ही निपटारा कर दिया गया।
जिला परिषद सदस्य लेखराज ठाकुर, पंचायत प्रधान कै. सुरिंद्र सिंह, उप प्रधान मंगल सिंह, जोल पंचायत प्रधान किशोर चंद, धमड़ियाणा पंचायत उप प्रधान पृथ्वी चंद, पनोह पंचायत प्रधान नीलम कुमारी, कै. सुरेश कुमार, कै. विजय कुमार, प्रीतम सिंह, पूर्व प्रधान बलदेव सिंह, पूर्व प्रधान रंगीला राम, पूर्व प्रधान उर्मिल ठाकुर, कै. मुंशी राम, कै. सुरेश चंद, सूबेदार ओम प्रकाश, सूबेदार जगदीश चंद, शक्ति चंद राणा, राम शर्मा, दुनी चंद, राजेंद्र कौंडल, रमेश चंद, विजय कुमार, राम सिंह, विपिन सिपहिया, सागर रांगड़ा, राज कुमार, जीवन कुमार, मदन लाल सहित गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related posts