राज कुमार शर्मा को मंडल की कमान

दौलतपुर चौक (ऊना)। पेंशनर कल्याण संघ मंडल गगरेट की बैठक मंगलवार को शिव मंदिर दौलतपुर चौक में संपन्न हुई। इसमें सर्वसम्मति से द्विवार्षिक कार्यकारिणी का चुनाव किया गया। राज कुमार शर्मा को अध्यक्ष जबकि ओमराज कंवर को महासचिव चुना गया। जबकि तरसेम सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कांता रानी, महावीर शर्मा एवं प्रकाश चंद को उपाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया। कैलाश कुमार सहसचिव, सतदेव कंवर वित्त सचिव, जगवीर को ऑडिटर, मदन लाल शर्मा, ऊषा रानी, संतोष कुमारी, सत्या देवी, वीर सिंह, राजेंद्र सिंह को कार्यकारिणी सदस्यों के रूप में चुना गया है। जिला डेलीगेट नसीब राणा बनाए गए हैं। इस मौके पर रविंद्र कुमार, व्यास भारद्वाज, विष्णु शर्मा, जगदीश धीमान, सुरेश भारद्वाज, पृथ्वी चंद, मंगत राम, कृपाल डढवाल, कर्म सिंह, सतदेव पराशर, वेद पराशर, रामपाल शर्मा, जगन्नाथ, मदन लाल, सुरजीत कंवर, विष्णु दत्त शास्त्री, तिलक, शारदा रानी, रमेश एवं रामदास आदि उपस्थित रहे। उधर, नवनियुक्त प्रधान राज कु मार शर्मा ने बताया कि वह पेंशनरों के हितों की लड़ाई लड़ते रहेंगे, जो दायित्व उन्हें सौंपा गया है, उसके लिए सभी पेंशनरों की कसौटी पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास करेंगे।

Related posts