
ऊना। आईपीएच निरीक्षण भवन ऊना में बुधवार को हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ ब्लाक ऊना के चुनाव हुए। चुनाव निर्वाचन अधिकारी संजीव कु मार, सहायक निर्वाचन अधिकारी रमेश ठाकु र और चमेल सिंह की अध्यक्षता में हुए। इस दौरान राजीव बशिष्ठ को ऊन ब्लाक का प्रधान चुना गया। राजीव बशिष्ठ बारहवीं बार प्रधान बने हैं। वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुभाष चंद, महासचिव पपिंदर शर्मा, उप प्रधान रामजी दास, हरदीप कौर, बलवीर सिंह, अश्वनी कु मार, बलदेव चंद, सतिंद्र कु मार, विपन कु मार, संजीव कु मार, नरेश कु मार, सुनीता ठाकु र, किरण बाला, कपिल देव व दिनेश कु मार को चुना गया। वित्त सचिव कर्म चंद, प्रेस सचिव स्वर्णा देवी, संयुक्त सचिव, दिलबाग सिंह, कर्म चंद, जरनैल सिंह, संगठन सचिव सुनील कु मार, सुरेश शर्मा, ओम प्रकाश, गुरदेव सिंह, महिंद्र सिंह, हिम्मत कु मार, राज कुमार सैनी, हरीश चंदेल, ज्योति सैणी व कमल देव सैनी को बनाया गया। इसी प्रकार आडिटर राम सरूप, कानूनी सलाहकार श्रीनाथ कु मार, मुख्य सलाहकार संजीव पुरी, जिला प्रतिनिधि जुगल किशोर, सुरजीत सिंह, शमिंद्र चौधरी, सतीश चंद्र, अशोक कु मार, कृष्ण कु मार सिंह, विपिन कु मार, सतीश कुमार, सतपाल शर्मा व सुखविंद्र को चुना गया। प्रधान राजीव वशिष्ठ ने सबसे पहले अपनी कार्यकारिणी की उपलब्धियां बताईं। उसके बाद प्रधान ने पिछली कार्यकारिणी को भंग किए जाने की घोषणा की। प्रधान ने बताया कि समस्त विभागों में कार्यरत कर्मचारी वर्ग के लिए हमेशा ईमानदारी से काम करते रहेंगे। वशिष्ठ ने कहा कि वह कर्मचारियों की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। इस मौके पर हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ ऊना के चेयरमैन विपन राणा, प्रधान वाईपीएस रायजादा, महासचिव कु लदीप सिंह दयाल, बंगाणा ब्लाक के प्रधान श्रीचंद ठाकु र, शहरी इकाई के महासचिव तारा सिंह, गैर शिक्षक संघ के प्रधान सुरेंद्र मोहन कंवर, अजय शर्मा व मंगत राम पाठक मौजूद थे।
