राजधानी दिल्ली में ठंड ने तोड़ा 10 साल का रिकॉर्ड

राजधानी दिल्ली में ठंड ने तोड़ा 10 साल का रिकॉर्ड

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में ठंड ने पिछले 10 साल के ठंड का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। सोमवार को सीजन का सबसे कम तापमान रिकॉर्ड किया गया। दिल्ली में सोमवार का तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जबकि शनिवार को यह तापमान 4.9 डिग्री और शुक्रवार को 4.5 डिग्री सेल्सियस था।

पूरे उत्तर भारत में ठंड से लोगों की ठिठुरन बढ़ गई है। हालांकि दिल्ली में आज आसमान साफ है और कुहरा भी नहीं है लेकिन ठंड और कंपकपी से लोगों का हाल बेहाल है। माना जा रहा है कि आनेवाले दिनों में ठंड और ठिठुरा सकती है। जम्मू-कश्मीर के लद्दाख क्षेत्र के लेह में मौसम का सबसे कम न्यूनतम तापमान माइनस 17.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कल रात लेह में न्यूनतम तापमान माइनस 14.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था । करगिल में न्यूनतम तापमान माइनस 16.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी श्रीनगर में न्यूनतम तापमान दो डिग्री कम होकर माइनस 3.7 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया । मौसम विभाग का कहना है कि घाटी में अगले चौबीस घंटों तक मौसम ठंडा रहेगा लेकिन 31 दिसंबर को बारिश होने और बर्फ गिरने की संभावना है।

Related posts