
गगरेट (ऊना)। क्षेत्र के एक गांव से एक युवती रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हो गई है। लापता युवती के परिजनों ने दौलतपुर चौक पुलिस चौकी में एफआईआर दर्ज करवा दी है। पुलिस ने केस दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार उत्तम चंद ने शिकायत दर्ज करवाई कि उनकी 18 वर्षीय पौत्री 5 मई से रहस्यमयी ढंग से लापता हो गई है। उन्होंने बताया कि उसे उन्होंने अपने स्तर पर हर जगह तलाश कर लिया है। लेकिन अभी तक उसका कोई सुराग नहीं लग पाया है। डीएसपी अंब सागर चंद्र ने बताया कि पुलिस ने युवती की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की है। परिजनों ने उसके लापता होने के पीछे किसी का हाथ होने की संभावना नहीं जताई है। पुलिस मामले की जांच में शुरू कर दी है।
