रवि ठाकुर की बदौलत मिली लीड : ठाकुर

केलांग। यूथ ब्रिगेड ने लोकसभा उपचुनाव में लाहौल-स्पीति से प्रतिभा सिंह को मिली रिकार्ड बढ़त का श्रेय विधायक रवि ठाकुर को दिया है। यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का दावा है कि लोकसभा चुनाव में पहली बार कांग्रेस के किसी प्रत्याशी को इतनी बढ़त मिली है। यूथ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता खुशाल ठाकुर समेत राजेश बावा, दलीप बौद्ध, कुंगा बौद्ध, बालकृष्ण, सुनील, दिनेश, अनिल अताजी, जंगपो बरचिपा, मोहणू बुकुजी, छेरिंग, शशि किरण, पद्मा ज्ञलसन, दोरजे लारजे, नीमा, अशोक जिस्पा, अमर, नावांग ज्ञलसन, दीपू, रिंचेन, सोंटू, निर्मल उरज्ञन, नमका, छेरिंग तंडूप और मिंग्यूर ने कहा कि विधायक रवि ठाकुर के नेतृत्व में चुनाव प्रचार के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने बूथ स्तर पर दिन-रात कड़ी मेहनत की है। यह विधायक रवि ठाकुर के कुशल नेतृत्व का ही परिणाम है कि लाहौल स्पीति विधानसभा क्षेत्र के कुल 89 में से 86 पोलिंग बूथों में कांग्रेस को बढ़त मिली है। राजेश बावा, दलीप, मिंग्यूर और अशोक जिस्पा ने कहा कि रवि ठाकुर के विधायक बनने के बाद लाहौल स्पीति कांग्रेस और मजबूत हुई है।

Related posts