
हमीरपुर। अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ (जोगटा गुट) शहरी इकाई के चुनाव सर्वहित सुधार सभा हमीरपुर में करवाए गए। चुनावों का आयोजन एसएस जोगटा की अध्यक्षता में किया गया। शहरी इकाई के चुनाव पर्यवेक्षक अश्वनी चंबियाल और संयोजक जितेंद्र राणा की ओर से करवाए गए।
हमीरपुर शहरी इकाई में रमेश धीमान को सर्वसम्मति से इकाई अध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा राकेश ढटवालिया को सचिव, अरुण शर्मा, राजकुमार को उपप्रधान और कुसुम लता को सह सचिव चुना गया। शेष कार्यकारिणी के चयन की शक्तियां गठित कार्यकारिणी को दी गई। जितेंद्र राणा ने पुरानी कार्यकारिणी को भंग करने की घोषणा की और नई कार्यकारिणी को दायित्व संभालने का आग्रह किया। महासंघ के अध्यक्ष एसएस जोगटा ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी पदाधिकारियों को बधाई दी। उन्हें अपने पद पर कर्तव्य निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करने की शपथ दिलाई। चुनाव प्रक्रिया के दौरान उनकेे साथ प्रदेश कार्यकारिणी से हेम सिंह ठाकुर, एमआर वर्मा, सुरेश शर्मा आदि विशेष रूप से मौजूद रहे।
