रमेश दवे और प्रो गोपीचंद नारंग को कुसुमांजली सम्मान

नई दिल्ली। कुसुमांजली फाउंडेशन की ओर से दो लेखकों को साहित्य में असाधारण योगदान के लिए सम्मानित किया गया। हिंदी साहित्य में योगदान के लिए रमेश दवे और उर्दू साहित्य के लिए प्रो गोपीचंद नारंग को कुसुमांजली साहित्य सम्मान-2013 से नवाजा गया। आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने दोनों लेखकों को सम्मानित किया। अहम है कि अंसल प्रॉपर्टीज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड की ओर से कुसुमांजली साहित्य सम्मान की शुरुआत की गई है। पुरस्कार कुसुमांजली फाउंडेशन की ओर से दिए जाते हैं जिसकी स्थापना जानी मानी लेखिका कुसुम अंसल ने की है। सम्मान के तहत प्रशस्ति पत्र, पुरस्कार की प्रतिकृति और 2,50,000 रुपये की धनराशि दी जाती है।

Related posts