रणवीर को ऊना जिले की कमान

ऊना। हिमाचल परिवहन मजदूर संघ जिला ऊना के चुनाव संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष मनवीर सिंह की अध्यक्षता में हुए। भामसं के ऊना के सचिव एवं संघ के प्रदेश सहसचिव राजकुमार भी इस मौके पर विशेष रूप से मौजूद रहे। इस मौके पर रणवीर सिंह को सर्वसम्मति से हिमाचल परिवहन मजदूर संघ की ऊना इकाई का अध्यक्ष चुना गया। हकीकत राय को प्रधान बनाया गया। हरि सिंह को वरिष्ठ उपप्रधान, राजेश कुमार प्रथम और राजेश कुमार को उपप्रधान बनाया गया। शक्ति कुमार को सचिव, विजय कुमार को सह सचिव, विपन कुमार को कोषाध्यक्ष, अरुण कुमार को सह कोषाध्यक्ष, हेमराज को संगठन सचिव, जयपाल को सह संगठन सचिव, नरेश कुमार को प्रेस सचिव, परनेश मनकोटिया को सह प्रेस सचिव, ज्ञान चंद को कार्यालय सचिव व राजपाल को लेखा परीक्षक का कार्यभार सौंपा गया। रोशन लाल को कानूनी सलाहकार, नरेंद्र सिंह को मुख्य सलाहकार और कश्मीर सिंह को सलाहकार बनाया गया। कर्म चंद प्रचार सचिव और जगवीर सिंह सह प्रचार सचिव होंगे। किशन कुमार, भोला सिंह, विजय कुमार, केवल कृष्ण, हरी राम, राजेश पाल, राजेंद्र भार्गव, हंस राज, तृप्ता देवी और संजीव कुमार को कार्यकारिणी में बतौर सदस्य शामिल किया गया है। नवनियुक्त अध्यक्ष रणवीर सिंह ने कहा कि वे संगठन को आगे बढ़ाने के लिए भरसक प्रयास करेंगे और सभी को साथ लेकर समस्याओं के समाधान के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे।

Related posts