रटियाल में घर से नकदी, चांदी चुराई

हमीरपुर। पुलिस थाना नादौन के अंतर्गत रैल के साथ लगते रटियाल गांव में शातिरों ने एक मकान में चोरी का प्रयास किया। पुलिस ने घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार धर्म सिंह पुत्र स्व. संतराम निवासी रटियाड, रैल ने शिकायत दर्ज करवाई कि उसकी पत्नी 28 अक्तूबर को अपने छोटे बेटे के पास चंडीगढ़ गई हुई थी। 2 नवंबर को वह भी अपने बेटे के पास चंडीगढ़ चला गया था। 17 नवंबर को उसके बड़े लड़के अश्वनी का फोन आया कि घर के ताले टूटे हुए हैं। वह और पत्नी घर पहुंचे तो देखा कि घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। निरीक्षण करने पर पाया कि चोर उनके घर से नकदी, चांदी व अन्य सामान चुरा कर ले गए हैं। चोरी हुई संपत्ति का आंकलन नहीं हो पाया है। पुलिस ने घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू कर दी है। उधर, एसपी वीना भारती का कहना है कि पुलिस ने मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। छानबीन जारी है।

Related posts