युवा संसद में छाया अत्याचार का मुद्दा

कुल्लू। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल सुल्तानपुर में प्रधानाचार्य पूनम शर्मा की अध्यक्षता में युवा संसद का आयोजन किया गया। संसद में महिलाओं से अत्याचार और महंगाई के मुद्दे पर दोनों पक्षों में तीखी नोंकझोंक हुई। इसमें छात्राओं ने भिन्न-भिन्न भूमिकाएं निभाईं। कमला अध्यक्ष, प्रीति प्रधानमंत्री, अनीता वित्त मंत्री, प्रीति गृहमंत्री, योगमाया रक्षा मंत्री, शशि ठाकुर मानव संसाधन विकास मंत्री, केसरी स्वास्थ्य मंत्री तथा यानदासी ने विपक्षी नेत्री की भूमिका निभाई।
इसके अतिरिक्त शालु, सुमन, मीना, तृप्ता, आशा, हीरा, निशा और सीता माया ने सांसदों की भूमिका अदा की। विपक्षी सांसदों ने सत्ता पक्ष से तीखे सवाल पूछे तथा आतंकवाद और औरतों की समस्याओं पर काफी हंगामा किया। राजनीति विज्ञान की प्रवक्ता अनीता शर्मा ने कहा कि युवा संसद में महंगाई, गरीबी तथा महिलाआें के साथ हो रहे अत्याचार से संबंधित प्रमुख मुद्दे उठाए गए। उन्होंने बताया कि सुल्तानपुर स्कूल की छात्राओं ने पिछले साल राज्य स्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल किया था।

Related posts