युवा मंडलों को प्रतियोगिता करवाने का मौका

बिलासपुर। प्रदेश में पंजीकृत युवा मंडलों को खेलकूद प्रतियोगिता करवाने का बेहतर मौका है। प्रतियोगिता करवाने के लिए युवा मंडलों को नेहरू युवा केंद्रों की ओर से 20 हजार रु पए मिलेंगे। 28 फरवरी तक ही युवा मंडल प्रतियोगिता का आयोजन करवा सकते हैं। इसके बाद होने वाली प्रतियोगिताओं के लिए कोई भी सहयोग राशि नहीं मिलेगी।
प्रदेश में ग्रामीण स्तर पर इस तरह की खेलकूद प्रतियोगिता के आयोजन का उद्देश्य ग्रामीण स्तर पर छिपी प्रतिभा को निखारना है। जानकारी के अनुसार खंड स्तर पर यह प्रतियोगिता करवाने के लिए 5 से 10 टीमें होना अनिवार्य है। युवा मंडल 28 फरवरी तक इस प्रतियोगिता का करवा सकते हैं। नेशनल प्रोग्राम फार यूथ एंड एंडोलसमेंट डिवेल्पमेंट (एनपीवाईएडी) के अंतर्गत 25 सौ युवा मंडलों की इस स्पोर्ट्स मीट के लिए साढ़े 4 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए हैं। इस दौरान युवा मंडल कबड्डी, वालीबाल सहित अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन करवा सकते हैं। प्रतियोगिता के सभी मैच नाकआउट सिस्टम पर आधारित होंगे। प्रतियोगिता में 13-35 वर्ष तक के युवा ही भाग ले सकते हैं।
नेहरू युवा केंद्र बिलासपुर की प्रभारी यंगचंग लामों ने पुष्टि करते हुए कहा कि उच्च अधिकारियों की ओर से इस बारे निर्देश जारी किए गए हैं। प्रतियोगिता में पांच या दस टीमें भाग लेनी चाहिए। पंजीकृत युवा मंडल प्रतियोगिता का आयोजन करवा सकते हैं।

विजेताओं को मिलेगी इनाम राशि:
बिलासपुर। खेलकूद प्रतियोगिता में विजेता टीम को 2 हजार, उप विजेता को 15 सौ, तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 1 हजार रुपए बतौर इनाम प्रदान किए जाएंगे। युवा मंडल को ट्रैक, फील्ड मनेजमेंट के लिए 25 सौ रुपये, फोटोग्राफी, पीए सिस्टम, सर्टिफिकेट सहित अन्य वस्तुओं के लिए 5 हजार, मीट आफिशियल के लिए 25 रुपए मिलेंगे।

Related posts