
कुल्लू। मंडी युवा कांग्रेस की कुल्लू के बदाह में आयोजित बैठक में युवा कांग्रेस के मासिक कार्यों की समीक्षा की गई। बैठक की अध्यक्षता संजू डोगरा ने की। बैठक में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को भी दिशा-निर्देश जारी किए गए। इस दौरान बैठक में उपस्थित सभी युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने युवा नेता नवनीत सूद को एपीएमसी का निदेशक बने पर बधाई दी। प्रतिभा सिंह को भी उपचुनाव में जीत पर बधाई दी। इस अवसर पर अध्यक्ष संजू डोगरा, महासचिव करुण विराट महंत, आशा ठाकुर, विधानसभा अध्यक्ष द्रंग शंकर ठाकुर, मनाली अध्यक्ष हीरा लाल लाहुल अध्यक्ष दीपक ठाकुर, करसोग अध्यक्ष बेला राम, पूर्व बीडीसी चेयरमैन एवं कुल्लू यूथ कांग्रेस उपाध्यक्ष शशिपाल और महासचिव विशाल महंत, पंकज नेगी, तेजेंद्र कुमार, नौमी ठाकुर, गोविंद राम, टेक सिंह और ओम प्रकाश आदि मौजूद थे।
