
चंबा। रठियार क्षेत्र की एक युवती ने गलती से जहरीला पदार्थ निगल लिया। इससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। उसे क्षेत्रीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जिंदगी और मौत से जंग लड़ रही युवती का क्षेत्रीय अस्पताल में उपचार चल रहा है। प्राथमिक उपचार के बाद युवती की तबीयत में हलका सुधार बताया जा रहा है। जिला अस्पताल से मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार शाम को पूजा (19) पुत्री विदो राम गांव गजनुई पंचायत रठियार ने गलती से जहरीला ने पदार्थ निगल लिया। इससे उसकी हालत खराब हो गई। क्षेत्रीय अस्पताल के मेडिसन के एमडी डा. जितेंद्र महाजन ने बताया कि युवती का उपचार चल रहा है। उन्होंने कहा कि युवती की हालत खतरे से पूरी तरह बाहर नहीं है। उसे बचाने की कोशिश जारी है।
