युवक ने गलती निगला जहरीला पदार्थ

चंबा। कोटी क्षेत्र के एक युवक ने गलती से जहरीला पदार्थ निगल लिया। इससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। युवक के परिवार के सदस्यों ने तुरंत उसको क्षेत्रीय अस्पताल में भर्ती करवाया। प्राथमिक उपचार के बाद युवक की तबीयत में सुधार बताया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को मदन (19) गांव सलांह डाकघर कोटी ने गलती से जहरीला ने पदार्थ निगल लिया। इससे उसकी हालत खराब हो गई। यह देखकर युवक के अभिभावकों ने उसको प्राथमिक उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। क्षेत्रीय अस्पताल के मेडिसन के एमडी डा. जितेंद्र महाजन ने बताया कि युवक को प्राथमिक उपचार दे दिया गया है, उसकी हालत स्थिर है।

Related posts