युवकों की शिकायत लेकर महिला पहुंची थाने

नादौन (हमीरपुर)। उपमंडल के गांव रुहाल की एक महिला ने मोटरसाइकि ल सवार तीन लड़कों पर गलत नीयत से पीछा करने की शिकायत नादौन थाना में की है। महिला का कहना कि वह घर आ रही थी तो रास्ते में बाइक सवार तीन युवकों ने उसका पीछा किया और फब्तियां कसी। कुछ दूरी पर आकर दुकानदारों को बताया तथा पिता को फोन पर सूचना दी। पिता अन्य ग्रामीणाें के साथ लड़काें के गांव गए, उसके पश्चात पुलिस में शिकायत की। पुलिस ने तहकीकात के लिए जांच अधिकारी को मौका पर भेज दिया है। उधर थाना प्रभारी शेर सिंह ने बताया कि महिला शिकायत लेकर आई थी, तहकीकात के लिए जांच अधिकारी को भेजा गया है।

Related posts