
कुल्लू। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह पर लगाए गए आरोपों के विरोध में सोमवार को कुल्लू यूथ कांग्रेस ने ढालपुर में विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान युकां कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल और सांसद अनुराग ठाकुर का पुतला जलाया। इस दौरान एनएसयूआई की बैठक भी हुई। इसमें पूर्व भाजपा सरकार की गलत नीतियों पर चर्चा की गई। इस दौरान कुल्लू युवा कांग्रेस अध्यक्ष हीरा लाल पुजारी ने कहा कि भाजपा नेताओं के खिलाफ चल रही जांच से ध्यान हटाने के लिए भाजपा नेताओं ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह पर झूठे आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि यदि भाजपा अपनी हरकतों से बाज नहीं आई तो यूथ कांग्रेस उनके खिलाफ आंदोलन छेड़ेगी। प्रदर्शन में कुल्लू यूथ कांग्रेस उपाध्यक्ष गिरीश ठाकुर, महासचिव विजेंद्र शर्मा, मंडी लोकसभा यूथ कांग्रेस के महासचिव करुण विराग महंत, नीतू सूद, विजेंद्र ठाकुर, नवनीत सूद, साहिल, सानू विष्ट, विपल्व, दिपांशु, विशाल महंत, गोपाल, विक्की, दीपक महंत, केशव शर्मा आदि उपस्थित थे।
