यहां शराब पीकर गणतंत्र मना रहा था एएसआई

गणतंत्र दिवस पर जहां एक ओर हिमाचल पुलिस के जवान परेड कर रहे थे वहीं, एक एएसआई ऐसा भी था जो नशे में टल्‍ली सरेबाजार धक्के खा रहा था। यह कभी इधर गिरता तो कभी उधर। वर्दी पहने ये जवान बाइक चलाते वक्त भी गिर गया।

शिकायत के बाद जांच की गई जिसमें आरोप सही पाए गए। अब इसे सस्पेंड कर दिया गया है। मामला हिमाचल के जिला ऊना का है। शराब पीकर ड्यूटी करने के आरोप में एएसआई को सस्पेंड कर दिया गया है।

वह गणतंत्र दिवस के मौके पर वर्दी पहन कर नशे की हालत में घूम रहा था। उक्त पुलिस अधिकारी की पोल तब खुली जब वह चिंतपूर्णी बाजार में बाइक से गिर गया। उसकी हरकतें देख लोगों ने इसकी सूचना पुलिस के उच्चाधिकारी को दे दी।

Related posts