यमुनोत्री यात्रा मार्ग पर हार्टअटैक से महिला यात्री की मौत

बड़कोट। यमुनोत्री धाम की यात्रा से लौटते समय जानकीचट्टी में हार्टअटैक से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार सायं चार बजे यमुनोत्री धाम की यात्रा कर लौटी पश्चिमी मुंबई निवासी इंदिरा बेन(61 वर्ष) पत्नी रवींद्र को जानकीचट्टी पहुंचने पर छाती में दर्द की शिकायत हुई। परिजन उन्हें तत्काल चिकित्सक के पास ले गए। जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने पंचनामा कर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। इस सीजन में यमुनोत्री पैदल मार्ग पर हार्ट अटैक से मौत का यह दूसरा मामला है।

Related posts