म‌‌हिला ने दी जान दी

नई दिल्ली। करावल नगर इलाके में शनिवार दंपति ने फांसी लगाकर जान देने का प्रयास किया। हादसे में पत्नीी रेनू (22) की मौत हो गई, जबकि पति मनीष (23) को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां रेनू को मृत घोषित कर दिया। प्राथमिक उपचार के बाद मनीष को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। पुलिस को रेनू के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस मनीष से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस के मुताबिक मनीष और रेनू परिवार के साथ गली नंबर-2, शिव विहार, करावल नगर में रहते थे। दोनों की शादी को ढाई साल हो गए। इनके यहां डेढ़ साल का एक बेटा है। मनीष प्राइवेट नौकरी करता था। रेनू का मायका फरीदाबाद में है। बताया जा रहा है कि रक्षा बंधन से पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था। शनिवार को झगड़े के बाद रेनू ने फांसी लगा ली। पत्नी को फंदे से लटके देखकर मनीष ने भी फांसी लगाने का प्रयास किया। पूरी तरह लटकने से पहले ही परिजनों ने उसे फंदे से उतार लिया। पुलिस मनीष से पूछताछ कर रही है। वहीं रेनू के परिजनों ने दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

Related posts