
मोहाली: मोहाली में बेंगलूरव हैदराबाद की तर्ज पर 1500 एकड़ जमीन पर इन्फॉर्मेशन टैक्नोलॉजी हब बनाया जाएगा। यह ऐलान मोहाली में पंचों-सरपंचों के शपथ ग्रहण समारोह दौरान सुखबीर सिंह बादल ने किया। इस मौके पर सुखबीर ने मोहाली के डिप्टी कमिश्नर तेजिन्द्र पाल सिंह को नई पंचायतों को गांव के विकास के लिए 12 करोड़ रुपए का चैक सौंपा।
समारोह दौरान उपमुख्यमंत्री ने जिले के 354 सरपंचों व 2102 पंचायत सदस्यों को शपथ दिलाई। सुखबीर ने कहा कि अगले 6 महीनों में पंजाब बिजली में सरप्लस होगा और बिजली उत्पादन में देश का पहला प्रदेश बन जाएगा।
