मोबाइल कंपनी के पूर्व उपाध्यक्ष को रिश्वत के लिए उम्रकैद

मोबाइल कंपनी के पूर्व उपाध्यक्ष को रिश्वत के लिए उम्रकैद

बीजिंग: चीन में जिलिन प्रांत की एक अदालत ने सार्वजनिक क्षेत्र की मोबाइल कंपनी चाइना मोबाइल लिमिटेड के पूर्व उपाध्यक्ष को रिश्वत लेने के अपराध में आज उम्रकैद की सजा सुनाई है। सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ खबर में दी जानकारी के अनुसार, लू शिआंगडोंग (53) और उनकी पत्नी ने वर्ष 2003 से 2011 के बीच 41 लाख डॉलर की रिश्वत ली।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिआंगडोंग को अच्छे बर्ताव तथा रिश्वत के कुछ रुपये वापस लौटाने का आश्वासन देने के बाद उसकी सजा में कुछ नरमीं बरती गई है। शिआंगडोंग पर वर्ष 2012 में कंपनी के मार्केट ऑपरेशन तथा डिजीटल बिजनेस के पद पर रहते हुए इस मामले में पूछताछ की गई थी। हालांकि कंपनी के अधिकारियों ने उन पर लगे रिश्वत के आरोपों पर टिप्पणी करने से इंकार कर दिया है।

Related posts