मोदी रैली को भाजपा ने कसी कमर

सुजानपुर (हमीरपुर)। सुजानपुर में 16 फरवरी को भाजपा पीएम उम्मीदवार नरेंद्र मोदी की रैली के लिए भाजपा ने कमर कस ली है। भाजपा आलाकमान ने मंगलवार को सुजानपुर में रैली की तैयारियों का जायजा लिया और रैली को सफल बनाने के लिए बैठक कर जिम्मेवारियां बांटी। प्रदेश संचालन समिति की बैठक रैली के संयोजक एवं प्रदेश प्रवक्ता चंद्र मोहन ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे। बैठक में रैली के सफल आयोजन को लेकर जिम्मेवारियां तय की गईं। स्वागत समिति का संयोजक जिला भाजपा अध्यक्ष एवं विधायक विजय अग्निहोत्री को बनाया गया। प्रचार प्रसार समिति के संयोजक डा. राजीव बिंदल तथा केंद्र से समन्वय के लिए बनाई गई समिति का संयोजक पूर्व सांसद कृपाल परमार एवं सहसंयोजक डा. सिकंदर कुमार को बनाया गया। सभा स्थल व्यवस्था पूर्व मंत्री एवं विधायक रविंद्र सिंह रवि, प्रदेश सचिव विनोद ठाकुर, प्यारे लाल शर्मा एवं भगवान दास देखेंगे। आवास एवं जलपान व्यवस्था प्रदेश प्रवक्ता अजय राणा, प्रदेश महामंत्री विपिन परमार, त्रिलोक कपूर, रसील सिंह मनकोटिया की कमेटी देखेगी। मीडिया की व्यवस्था प्रदेश मीडिया प्रभारी प्रवीण शर्मा मंडी, गणेश दत्त प्रदेश प्रवक्ता संयुक्त रूप से देखेंगे। वित्त व्यवस्था की जिम्मेवारी प्रदेश कोषाध्यक्ष कपिल सूद को दी गई। यातायात व्यवस्था पूर्व मंत्री प्रवीण शर्मा, तिरलोक जम्बाल, चंद्रभूषण नाग एवं राकेश ठाकुर मंडलाध्यक्ष की कमेटी देखेगी। क्षेत्र सज्जा प्रमुख प्रदेश युवा मोर्चा अध्यक्ष सुनील ठाकुर को बनाया गया। स्वास्थ्य समिति में डा. मिन्हास, डा. राकेश पंडित, डा. सुरेंद्र शर्मा, ब्रिगेडियर डा. सुदीप सत्संगी एवं डा. प्रताप होंगे। मंच सज्जा राज्यसभा सांसद विमला कश्यप, नीना शर्मा, रमा वर्मा, कमलेश कुमारी एवं महिला मोर्चा देखेगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम तुलसी राम डोगरा की अध्यक्षता में किए जाएंगे। बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने रैली को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को टिप्स भी दिए।

Related posts