मोदी को पीएम पद का प्रत्याशी घोषित करने पर जश्न

मंडी/जोगिंद्रनगर। भाजपा राष्ट्रीय नेतृत्व की ओर से गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित करने पर शुक्रवार शाम को भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहर के चौहट्टा बाजार में खुशी का इजहार किया। भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी कर नरेंद्र मोदी के समर्थन में नारे लगाए। उधर, जोगिंद्रनगर मेें भी भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित करने के लिए पटाखे जाकर जश्न मनाया।
वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी के ऐतराज के बावजूद भाजपा राष्ट्रीय नेतृत्व ने आखिर कार नरेंद्र मोदी को पीएम पद का प्रत्याशी घोषित कर दिया है। जिला मंडी में भाजपाइयों ने राष्ट्रीय नेतृत्व के फैसले का स्वागत करते हुए खुशी मनाई। मंडी शहर के चौहट्टा बाजार में भाजपाइयों ने शुक्रवार शाम को आतिशबाजी कर नरेंद्र मोदी के समर्थन में नारे लगाए। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष जवाहर ठाकुर, महासचिव हेम पाल राणा, रणवीर सिंह, प्रदेश मीडिया प्रभारी प्रवीण शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी पंकज शर्मा, पंकज कपूर, भाजयुमो जिला अध्यक्ष पाल वर्मा, सुरेश, मनीष मल्होत्रा, सोहन, पायल वैद्य, हेत राम पटियाल, आशीष चंदन आदि मौजूद रहे। उधर, जोगिंद्रनगर में भी भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने नरेंद्र मोदी को पीएम पद का प्रत्याशी बनाने की खुशी में जश्न मनाया।

Related posts