मोदी के लिए नई मुसीबत, गुजरात जासूसी कांड की होगी जांच

नई दिल्ली: गुजरात जासूसी कांड में जांच आयोग ने नरेंद्र मोदी के लिए नई मुसीबत खड़ी कर दी हैं। केंद्रीय केबिनेट आयोग ने जासूसी मामले  में जांच आयोग का गठन करने की मंजूरी दे दी है। अब कहा जा रहा है कि इस केस में यह नया मोड़ गुजरात के मुख्यमंत्री व बीजेपी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी को भारी मुश्किल में फंसा सकता है।

गौरतलब है कि गुजरात सरकार पर एक महिला की जासूसी कराने का आरोप है। वेबसाइट गुलेल डॉट कॉम ने दावा किया था कि बीजेपी इस मामले में झूठ बोल रही है। जबकि बीजेपी ने कहा था कि महिला को सुरक्षा देने के मकसद से उसका फोन टैप किया गया था। अब गुलेल ने 40 नई ऑडियो सीडी पेश कर दावा किया है कि गुजरात के कई अफसर, एक साहब के आदेश पर महिला के ब्वॉय फ्रेंड के बारे में जानकारी जुटा रहे थे। इस जासूसी मामले का खुलासा पिछले महीने हुआ था।

Related posts