
वाराणसी: उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ समाजवादी पार्टी (सपा) कार्यकर्ताओं ने प्रसिद्ध संकटमोचन मंदिर की चीढिय़ों को गंगाजल से धोकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी का विरोध किया। मोदी सुबह गोस्वामी तुलसीदास द्वारा स्थापित संकटमोचन मंदिर गए और वहां दर्शन पूजन किया। इसके बाद उन्होंने बारह ज्योतिॄलगों में से एक काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन किया।
संकटमोचन मंदिर से मोदी के निकलने के बाद बडी संख्या में सपा कार्यकर्ताओं ने मिट्टी के घड़ों में पानी लेकर मंदिर की सीढिय़ों को धोया। सपाइयों का आरोप था कि मोदी के मंदिर में आने से वह अपवित्र हुआ है। दूसरी ओर मानवाधिकार जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने लहुरावीर स्थित आजाद पार्क में मोदी की रैली का विरोध किया।
