मोदी के जन्मदिन से भाजपा चुनाव का आगाज करेगी

नई दिल्ली। प्रदेश भाजपा अब मोदी के रंग में रंगने लगा है। मंगलवार को मोदी के जन्मदिन से शुरू होने वाला चुनाव अभियान रैली भी मोदीमय होने वाली है। तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित रैली की खासबात यह है कि पहली बार मोदी के करीबी व यूपी के भाजपा प्रभारी अमित शाह भी नजर आएंगे। वहीं भाजपा कार्यकर्ता भी पूरी तैयारी में है। प्रदेश भाजपा कर्यालय में विधानसभा चुनाव में जीत और मोदी की लंबी आयु के लिए हवन-पूजा का आयोजन करने की तैयारी है।
भाजपा मंगलवार शाम से दिल्ली के तालकटोरा स्टेडयम से चुनाव अभियान की शुरुआत करेगी। इस मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह, चुनाव प्रभारी नितिन गडकरी के साथ अमित शाह भी मौजूद रहेंगे। सुबह के वक्त हवन में चुनाव सह प्रभारी नवजोत सिंह सिद्धू और आर. के. सिन्हा मौजूद रहेंगे। रैली में राजनाथ सिंह कार्यकर्ताओं के सामने एजेंडा भी पेश करेंगे। इसके साथ ही रैली में पार्टी प्रचार सामग्री को प्रदर्शित करेगी।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विजय गोयल ने बताया कि भाजपा का चुनाव अभियान महंगाई, बिजली, पानी, भ्रष्टाचार, ग्रामीण क्षेत्रों, अनधिकृत कालोनियों, झुग्गी-झोपड़ी कलस्टरों और स्लम बस्तियों में विकास की कमी पर केंद्रीत होगा।

मोदी के जन्मदिन को लेकर भाजपा कार्यकर्ता में उत्साह
नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को लेकर भाजपा कार्यकर्ता काफी उत्साहित नजर आ रहे है। दिल्ली में जगह-जगह पोस्टर-बैनर लगने शुरू हो गए है। भाजपा युवा मोर्चा के नेता सुनील यादव ने मंगलवार सुबह लोदी गार्डन में हस्ताक्षर अभियान चलाएंगे। पूर्व जिला अध्यक्ष पंकज जैन मोदी के बधाई वाले पोस्टर दिल्ली में लगवा रहे है। 29 सितंबर की रैली के लिए भी अभी से ही तैयारी शुरू कर दी गई है। मोदीफाइंग इंडिया 101 किलों वाला लड्डू तैयार किया जा रहा है। प्राचीन हनुमान मंदिर में हवन के बाद इस लड्डू प्रसाद बांटेंगे।

Related posts