मोदी का प्रधानमंत्री के खिलाफ बोलना निंदनीय: डावर

लुधियाना: हलका सैंट्रल से कांग्रेस विधायक सुरिन्द्र डावर ने कहा कि भाजपा की चुनाव प्रचार कमेटी के चेयरमैन व गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा आजादी दिवस पर शहीदों को नमन करने की बजाए प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के खिलाफ बयानबाजी करना उनकी घटिया मानसिकता को दर्शाता है।

डावर ने यह बात अपने हलके अधीन पड़ते क्षेत्रों मालीगंज चौक, शिवपुरी रोड, चौड़ा बाजार, दीपक सिनेमा रोड, सुन्दर नगर, धुरी लाइन, फील्डगंज, आलमगीर मोहल्ला व जनकपुरी क्षेत्र में विभिन्न जनसभाओं को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि केन्द्र में सत्ता हासिल करने के लालच में मोदी ने आजादी दिवस पर सारी सीमाएं लांघकर यू.पी.ए. सरकार खासकर प्रधानमंत्री पर ही आरोप लगाए हैं, जिनका खुद उनकी ही पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण अडवानी ने भी विरोध किया है।

इस अवसर पर मानिक डावर, चेतन साहनन, विनय वर्मा, सोमनाथ बत्तरा, लीना टपारिया, लाल चंद खुराना, राकेश पुरी, विपन सूद, अमरजीत ओबराए, सुखविन्द्र प्रधान, राजेश तांगड़ी, केवल मल्होत्रा, अशोक गुप्ता, शाम लाल चोपड़ा, दिलबाग लाली, सोनू, जगमोहन गुलाटी, प्रदीप जिंदल, सन्नी चौधरी, मुरारी लाल, टीटू नागपाल, परमिन्द्र सिंह, सुदर्शन लवली आदि मौजूद थे।

Related posts