
ऊना। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय समूर कलां में मंगलवार को बंगाणा उपमंडल के बाल विज्ञान सम्मेलन-2013 का समापन समारोह आयोजित किया गया। सम्मेलन में निजी एवं सरकारी संस्थानों के लगभग 150 विद्यार्थियों ने पांच स्पर्धाओं में भाग लिया। सोमवार को शुरू हुए इस कार्यक्रम का आगाज आरंभिक शिक्षा उपनिदेशक निर्मल रानी ने किया था।
समापन समारोह के दौरान स्थानीय विद्यालय प्रधानाचार्य संतोष सैणी ने मुख्यातिथि के रुप में शिरकत की। सम्मेलन के दौरान सीनियर सेकेंडरी स्तर की क्विज स्पर्धा में डीएवी लठियाणी की प्राक्षी शर्मा और शिवानी शर्मा प्रथम रही। हटली स्कूल के अर्चित भोगल और तरुण कौशल दूसरे, बंगाणा स्कूल से शिक्षा ठाकुर और हिमानी तीसरे स्थान पर रहे। सीनियर रुरल की क्विज स्पर्धा में माता सत्यावती स्कूल बंगाणा की अनु ठाकुर, अनमोल राणा पहले, अंबेहड़ा के सुकांत शर्मा और शिवांगी दूसरे, डीएवी लठियाणी के अक्षिता, आशिमा को तीसरा स्थान मिला है।
जूनियर रुरल वर्ग की क्विज स्पर्धा में भ्यांबी स्कूल की कृषका शर्मा, शिवानी प्रथम, चुल्हड़ी स्कूल से परविंद्र सिंह, संजना द्वितीय और बंगाणा स्कूल से मोनिका और प्रियंका शर्मा तीसरे स्थान पर रहे। इन्नोवेटिव साइंस मॉडल में बंगाणा स्कूल के मनजोत प्रथम, अंबेहड़ा से गीता शर्मा द्वितीय और रायपुर मैदान से अमन कुमार तीसरे स्थान पर रहे। साइंस एक्टिविटी कॉर्नर सीनियर सेकेंडरी में डीएवी लठियाणी स्कूल की निरुपमा ज्योति प्रथम रही। अरलू स्कूल की दीपशिखा दूसरे स्थान पर रही। सीनियर रुरल वर्ग में थानाकलां स्कूल के राजन पहले, शिवालिक पब्लिक स्कूल तनोह की आशिमा दूसरे स्थान पर रही। बेस्ट टू में लमलेहड़ी स्कूल के अतुल धीमान और डीएवी लठियाणी की अदिति शर्मा को चुना गया।
कार्यक्रम के समन्वयक एवं ऊना बाल विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेंद्र कौशल ने बताया कि उपमंडल स्तर पर प्रश्नोत्तरी और विज्ञान क्रिया कलाप स्पर्धाओं की प्रथम दो टीमों को जिला स्तरीय स्पर्धा के लिए चुना गया है। मॉडल स्पर्धा के पहले तीन स्थान अर्जित करने वाले भी इस स्पर्धा में भाग लेने के पात्र होंगे। जिला स्तरीय स्पर्धा 24 से 26 अक्तूबर तक जिला के बढेड़ा राजपूतां स्कूल में आयोजित होगी।
इस मौके पर स्कूल प्रवक्ता संघ के जिलाध्यक्ष कमल किशोर शर्मा, मुख्याध्यापकों में रुप चंद शर्मा, मतिंद्र लट्ठ, राम कुमार, विजेंद्र सिंह, नरेश कुमार, रविंद्र धीमान, प्रवक्ताओं में कृष्णदेव शर्मा, सुरेंद्र कौंडल, भारद्वाज, वीरेंद्र चड्ढा, नीरज सौंध, राजेश कुमार, मोहन लाल, अशोक बैंस, बलजिंद्र सिंह, सुमन पराशर, सुदेश परिहार, शशि शर्मा, शांति शर्मा, मीनाक्षी पाठक, कार्यालय अधीक्षक सतवीर सिंह, संजीव सिंह, सतिंद्र कौशल, विक्रम सैणी, अजय कंवर, हरदीप सिंह, किरण शर्मा, कुसुम शर्मा, अजय शर्मा, अरुण कुमार, चैन सिंह, प्यारे लाल, राजेंद्र कौर, कमलेश कुमारी, नवजोत कौर भी मौजूद रहे।
