मैड़ी से चोरी ट्राला पंजाब में बरामद

मैड़ी (ऊना)। मैड़ी से चोरी हुए जीप-ट्राला को जगराओं (पंजाब) में बरामद कर लिया गया है। उसे चोर जगराओं में एक बोलेरो से लूट के दौरान मौके पर छोड़कर बोलरो के चालक से मारपीट कर उसकी गाड़ी ले भागे, जबकि मैड़ी से चोरी किए गए ट्राले को वह वारदात स्थल पर छोड़कर फरार हो गए। इससे पूर्व ही चोरों ने उस ट्राले का रंग बदल दिया था और उसकी नंबर प्लेट भी नहीं थी। इस बारे बाद में लुधियाना व जगराओं पुलिस ने अंब पुलिस को सूचित किया। 31 दिसंबर को अंब के तहत मैड़ी में चोर सुबह तड़के घर के बाहर खड़े ट्राले को ले भागे थे। इस बारे में ट्राला-जीप के मालिक भगतराम पुत्र मुंशी राम ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी। इस संबंध में अंब के थाना प्रभारी ओम प्रकाश ने बताया कि चोरी के ट्राले को पंजाब पुलिस ने जगराओं में बरामद किया है।

Related posts