
अंब (ऊना)।(विवेक त्रिपाठी ) मैड़ी स्थित बाबा बड़भाग सिंह मेले में इस बार सुरक्षा घेरा कसा रहेगा। मेला स्थल को नौ सेक्टरों में विभाजित करके हर सेक्टर में सीसीटीवी कैमरे लगाने की भी योजना है। मैड़ी मेले को लेकर हर तरह की स्थिति से निपटने के लिए पुलिस ने मास्टर प्लान बनाया है।
इसी इलाके में करीब पांच दिन पहले शौचालय में एक युवक की लाश भी मिली है। अभी तक शव की शिनाख्त नहीं हुई है। हालांकि पुलिस ने पंजाब से भी गुमशुदगी की रपटें मंगवाई हैं। कुछ दिन पहले इसी क्षेत्र से शातिर कार लूटकर भागे हैं। अभी तक कार का कोई सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस इस संभावना से भी इंकार नहीं कर रही है कि ऐसे मौकों पर श्रद्धालुओं के वेश में आपराधिक प्रवृत्ति के लोग भी पहुंचते हैं। पर्यटक बनकर भी ऐसे लोग घूमते रहते हैं। पुलिस का कहना है ऐसे असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिए सुरक्षा घेरा कसा जाएगा। पिछले वर्षों में मेले के दौरान या मेले के बाद जिन जिन जह शव बरामद हुए हैं, वहां पुलिस कर्मी सादे कपड़ों में भी तैनात किए जाएंगे। पुलिस की पुरानी फाइलों पर नजर दौड़ाएं तो मैड़ी मेले के तुरंत बाद शवों की बरामदगी शुरू हो जाती है। इस बार ऐसे एक दर्जन जह पर पुलिस का पहरा रहेगा।
संदिग्ध की तुरंत दें सूचना : एएसपी
एडिशनल एसपी वीरेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि मेले में 1500 से अधिक जवान पहरा देंगे। हर सेक्टर में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। चिन्हित संवेदनशील जगहों पर सिविल ड्रेस में पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे। उन्होंने बताया कि मंदिर कमेटी से बात की गई है कि स्थानीय लोगों की राय से वे भी संवेदनशील जगहों पर ज्यादा से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे लगवाएं। एडिशनल एसपी ने आम लोगों से भी अपील की है कि संदिग्धों के संबंध में तुरंत पुलिस को सूचित करें।
इस बार 1500 जवान होंगे तैनात
मैड़ी मेले में पिछले वर्ष 1412 पुलिस कर्मचारी और अधिकारी लगाए गए थे। इस बार मैड़ी मेले को लेकर हुई बैठक में 1500 सुरक्षा कर्मियों को मेले में तैनात करने क ा प्रस्ताव भेजा गया है। सुरक्षा कर्मियों की संख्या में बढ़ोतरी भी हो सकती है।
