
ऊना। जिलाभर के सरकारी एवं गैर सरकारी स्कूलों में करवाचौथ के उपलक्ष्य पर मेहंदी प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाया गया। आदर्श पब्लिक स्कूल पंडोगा में मेहंदी स्पर्धा में छात्रा चेतना, हर्षिता, कामिनी, मुस्कान, नैंसी, अंजलि, रीतिका, कविता, सूरज, श्वेता, पूनम ने भाग लिया। इसमें पूनम एवं नैंसी ने प्रथम, अंजलि ने द्वितीय एवं कामिनी ने तीसरा स्थान हासिल किया। प्रधानाचार्य रेणू शर्मा ने सभी छात्रों को हर प्रतियोगिता में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया। मौके पर उपप्रधानाचार्य रजनी बाला, स्टाफ सदस्यों में रीता धीमान, प्रवीण कुमारी, रीता देवी, प्रिया, सुनीता देवी, मनप्रीत, वंदना एवं बबीता सहित अन्य मौजूद थे। उधर एमएमलाल पब्लिक स्कूल में करवाई गई मेहंदी स्पर्धा में सपना एवं मोहिनी ने पहला, तान्या एवं उपासना ने दूसरा, तमन्ना, वैशाली, शिल्पा, निष्ठा एवं सतविंद्र ने तीसरा स्थान हासिल किया।
