
गगरेट (ऊना)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल बढेड़ा राजपूतां में वीरवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह की धूम रही। इसमें गगरेट के विधायक राकेश कालिया ने छात्रों को पुरस्कृत किया। प्रधानाचार्य आरके शर्मा एवं स्टाफ सदस्यों ने उनका स्वागत किया। छात्रों ने मेरा रंग दे बसंती चोला… दादी अम्मा, दामी अम्मा सहित देश भक्ति गीत पेश किए। पहाड़ी, पंजाबी गानों से छात्रों ने दर्शकों को नचाया। राकेश कालिया ने इस अवसर पर विद्यालय की वार्षिक पत्रिका अमर गाथा का विमोचन किया। प्रधानाचार्य आरके शर्मा ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़कर मुख्य अतिथि के समक्ष रखीं। इस मौके पर उद्योगपति अश्वनी शर्मा, ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष बलवंत परमार, पंचायत प्रधान जीवन कंग, कंवर शमशेर सिंह, नरेश ठाकुर, धर्मपाल सोनू, बलवंत राय, पूर्व जिला पार्षद कृष्णा देवी, चैंचला देवी, बृज पाल, सुरेश पाल, मीना भरवाल, शक्ति सिंह, बलदेव सिंह, देवी लाल, हनीश कौशल, राजेश पराशर, जसवंत राय मौजूद रहे।
—
इन्हें मिला सम्मान
नरेंद्र, नेहा ठाकुर, अनामिका, प्रियंका, अभिलाषा, श्रेया, कमल, दीक्षा जसवाल, रोहित, राज रानी, संदीप, गुड़िया, कृतिका, वसुंधरा ठाकुर, साहिब कंग, वैशाली, जसप्रीत एवं रमन को पुरस्कृत किया गया।
