
ऊना/गगरेट/हरोली/बंगाणा/चिंतपूर्णी। युकां चुनाव के रविवार को नतीजे आ गए। सदर हलके ऊना से राहुल मेनन उर्फ रोमी यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष बने हैं। गगरेट विधानसभा क्षेत्र से विजय कुमार विजयी रहे। हरोली से नक्षत्र सिंह अध्यक्ष बने। कु टलैहड़ युकां के अध्यक्ष सुमित शर्मा ने लगातार दूसरी बार अध्यक्ष पद पर दबदबा बनाए रखा। उधर, चिंतपूर्णी हलके से रोहन कालिया 25 मत लेकर अध्यक्ष बने। दूसरे स्थान पर अनिल कुमार रहे।
ऊना सदर में टॉस से हुआ फैसला
सदर हलके ऊना से राहुल मेनन उर्फ रोमी को 109 मत पड़े। उनके प्रतिद्वंद्वी अभिनव को भी 109 मत पड़े। मेनन और अभिनव के बीच टॉस के जरिये नंबर वन और नंबर टू का फैसला हुआ। अभिनव उपाध्यक्ष तथा इशान ओहरी महासचिव बने। पीसीसी सदस्य सतपाल रायजादा ने सैकड़ों युकां कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में तीनों पदाधिकारियों को बधाई दी। इस मौके पर कांग्रेस के ऊना ब्लाक अध्यक्ष हजारी लाल तथा अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। संसदीय क्षेत्र से अध्यक्ष बने रणवीर राणा भी रायजादा से मिले तथा रायजादा ने उन्हें भी बधाई दी।
गगरेट में चार में थी टक्कर
गगरेट विधानसभा क्षेत्र में कुल चार उम्मीदवारों में विजय कुमार ने अपने प्रतिद्वंद्वियों को मात देते हुए कुल 173 मतों में से 78 मत प्राप्त कर युवा कांग्रेस अध्यक्ष पद पर कब्जा कर लिया है। इनके मुकाबले दूसरे स्थान पर रहे अजय को 74 मत पडे़। 16 मत लेकर निशांत शर्मा महासचिव बने। चौथे स्थान पर रही भानू प्रिया को चार मतों से संतोष करना पड़ा। पूर्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष देवी लाल ने बताया कि यह चुनाव बिना किसी द्वेष भावना से फ्रेंडली मैच की तरह होते हैं। सभी कार्यकर्ता कांग्रेस को मजबूत करने के लिए कार्य कर रहे हैं।
हरोली से नक्षत्र को पड़े 35 वोट
हरोली से नक्षत्र सिंह को 35 मत पड़े। सुरेश कुमार पंडोगा उपाध्यक्ष बने। सुरेश को सोलह मत पड़े। 14 मत प्राप्त कर राजन जसवाल महासचिव बने। हरोली युकां के पूर्व अध्यक्ष दिनेश शर्मा ने पदाधिकारियों को बधाई दी।
सुमित का दूसरा भी दबदबा
कु टलैहड़ ब्लाक युकां के अध्यक्ष सुमित शर्मा ने लगातार दूसरी बार विस युकां के अध्यक्ष पद पर अपना दबदबा बनाए रखा। कु टलैहड़ ब्लाक से युकां अध्यक्ष पद को लेकर चार प्रत्याशी मैदान में उतरे हुए थे। इनमें से सुमित शर्मा 108 मत लेकर पहले स्थान पर, शोभित गौतम 72 मत लेकर दूसरे, अकुंश शर्मा 29 मत से तीसरे तथा नवनीत ठाकु र 24 मतों के साथ चौथे स्थान पर रहे। सुमित शर्मा परिणाम निकलते ही आशीर्वाद लेने के लिए सीधे पूर्व विस उपाध्यक्ष रामदास मलंागड़ के घर अमरेहड़ा पहुंच गए। सुमित की जीत पर अमरेहड़ा में मलांगड़ के पुत्र राजेंद्र शर्मा एवं कु टलैहड़ के युवाओं ने भव्य स्वागत किया और उनकी जीत पर जश्न मनाया। मलांगड़ ने सुमित शर्मा को शाल तथा टोपी पहनाकर सम्मानित किया।
रोहन को मिले 31 वोट
चिंतपूर्णी हलके से रोहन कालिया 25 मत लेकर अध्यक्ष बने। दूसरे स्थान पर अनिल कुमार रहे, जिन्हें 11 मत पड़े।
रणवीर ने दिया सबको पटकनी
हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से युकां के अध्यक्ष पद को लेकर 11 प्रत्याशी मैदान में थे। इनमें बंगाणा के रणवीर राणा ने सबको पटकनी देकर 70 वोटों से जीत दर्ज कर संसदीय क्षेत्र के युकां लोकसभा अध्यक्ष पद पर अपना परचम लहरा दिया। कुटलैहड़ में इस मौके पर पंचायत उपप्रधान देवराज शर्मा, डा. शेर सिंह डोहगी, स्वदेश कुमार, अमर चंद, पवन कुमार, शारदा, कर्ण कु मार, अमरदीप बैंस, प्रदीप कुमार, पंकज शर्मा, राजीव ठाकु र, इंद्रदीप सैणी, रोहित कु मार, रविंद्र कुमार तथा शाम लाल सहित कई युवा मौजूद थे।
