मेडिकल छात्र की डेंगू से मौत

राजधानी में डेंगू का डंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को मजीदिया अस्पताल में डेंगू से पीड़ित एक मेडिकल छात्र की मौत हो गई।

आरिफ (22) पिछले दो दिनों से हमदर्द कॉलेज के अस्पताल में भर्ती था।

मेडिकल कॉलेज के वरिष्ठ छात्रों का कहना है कि हॉस्टल के कुछ और छात्र भी डेंगू से पीड़ित हैं। जिनका इलाज दूसरे अस्पतालों में जारी है।

हमदर्द कॉलेज के छात्र हतीब ने बताया कि मूलरूप से जिला बलरामपुर, गांव पचपड़वा, यूपी का रहने वाला आरिफ हमदर्द कॉलेज में बीयूएमएस तृतीय वर्ष का छात्र था।

बुधवार को बुखार होने के बाद उसे कॉलेज के मजीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी तबीयत बिगड़ती चली गई। शुक्रवार दोपहर को इलाज के दौरान आरिफ ने दम तोड़ दिया।

हतीब के मुताबिक कॉलेज की एक छात्रा भी डेंगू से पीड़ित है। जिसकी हालत गंभीर होने पर मैक्स अस्पताल में रेफर दिया गया।

छात्रों के मुताबिक प्रशासन की ओर से डेंगू की रोकथाम के लिए किए जा रहे इंतजाम नाकाफी है।

Related posts