मुशर्रफ के खिलाफ मामला शुरू करने के लिए याचिका दायर

मुशर्रफ के खिलाफ मामला शुरू करने के लिए याचिका दायर

इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सरकार ने आज एक विशेष अदालत से कहा कि पूर्व सैन्य शासक परवेज मुशर्रफ के खिलाफ घोर राष्ट्रद्रोह का मामला शुरू किया जाए। सरकार ने तीन न्यायाधीशों वाली अदालत के रजिस्ट्रार कार्यालय में याचिका दी।

इसमें मुशर्रफ के खिलाफ 2007 में आपातकाल लगाने को लेकर सुनवाई की मांग की गई है। पाकिस्तान में सैन्य दखल का पुराना इतिहास रहा है, लेकिन यह पहली बार है कि किसी पूर्व जनरल के खिलाफ राष्ट्रद्रोह का मामला चलाया जाएगा। प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने हाल ही में मुशर्रफ के खिलाफ मामला चलाने के लिए विशेष अदालत की स्थापना को मंजूरी दी थी।

Related posts